रविवार, 4 मार्च 2012

शुभाशीर्वाद चि. अभ्युदय के जन्म दिवस पर

अंतरतम से है आशीष मेरी,
प्रिय 'अभ्यु' मेरा चिरजीवि रहे.
बल बुद्धि बढे, मन शुद्ध रहे,
जग सुविख्यात यश कीर्ति रहे.
मुदिता मन, क्षमा, दया, शुचिता,
पर हित सेवा की नीति रहे.
कुल, जाति, देश का गौरव हो,
यह जन्म दिवस चिरजीवि रहे.


प्रभा तिवारी
(अभ्युदय की पर-दादी)

1 टिप्पणी: